News

Mera Adhikar Rashtriya Dal ( M.A.R.D.) इस बार लोक सभा चुनाव 2019 कपिल मोहन चौधरी लखनऊ से लड़ेगे अपनी पहली लड़ाई ..... #Loksabhaelection2019
Dainik Jagran (Lucknow), Sunday 21/04/2019, Page No. 10

खामियों ने खारिज कराए 36 प्रत्याशियों के पर्चे

जागरण संवाददाता, लखनऊ: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित कुल 15 प्रत्याशी ही अब लखनऊ संसदीय सीट के लिए मैदान में बचे हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने 36 नामांकन पत्रों को खामियों के चलते खारिज कर दिया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रमेश ठुकराल का भी पर्चा गलत पाया गया। नामांकन खारिज होने के बाद कई प्रत्याशियों ने प्रशासन पर जबरन पर्चा निरस्त करने का आरोप लगाया। जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के मुताबिक जिन उम्मीदवारों ने नामांकन किया था उनके पर्चो की जांच की गई। जांच के बाद 36 उम्मीदवारों के पर्चे अधूरे पाए गए। इस आधार पर रिटर्निग आफीसर ने नामांकन निरस्त कर दिया है।

  •     राजनाथ सिंह: भाजपा
  •     पूनम सिन्हा: सपा-बसपा गठबंधन
  •     प्रमोद कृष्णम: कांग्रेस
  •     अमर रायजादा: अभा जनसंघ
  •     कपिल चौधरी: मेरा अधिकार दल
  •     गनेश चौधरी: साफ पार्टी
  •     गिरीश पांडेय: सवरेदय भारत पार्टी
  •     देव नरायण: पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया
  •     फहीम: इंडियन नेशनल लीग
  •     रमेश: आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लाक
  •     राम सागर पाल: आवामी समता पार्टी
  •     शमीम खान: नागरिक एकता पार्टी
  •     अविनाश चंद्र जैन: निर्दलीय
  •     जिमीदार सिंह: निर्दलीय
  •     संजय सिंह राणा: निर्दलीय


राजधानी में राजनाथ सिंह सहित 15 उम्मीदवार ही मैदान में बचे, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का भी पर्चा खारिज